Friday, September 11, 2026
HomeLocalसरस्वती शिशु मंदिर कुसमुंडा में राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता सम्पन्न, नन्हे-मुन्नों ने मोहा...

सरस्वती शिशु मंदिर कुसमुंडा में राधा-कृष्ण सजाओ प्रतियोगिता सम्पन्न, नन्हे-मुन्नों ने मोहा मन

कुसमुंडा। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के पावन अवसर पर सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुसमुंडा में 4 सितंबर को शिशु वाटिका के नन्हे-मुन्ने भैया-बहनों के लिए श्री कृष्ण-राधा सजाओ प्रतियोगिता का आयोजन हर्षोल्लासपूर्ण वातावरण में किया गया। इस दौरान विद्यालय परिसर में कृष्ण जन्मोत्सव की मनमोहक छटा देखने को मिली।

कार्यक्रम का शुभारंभ समिति के व्यवस्थापक मनीष मिश्रा, कोषाध्यक्ष रामेश्वर सोनी, पूर्व प्राचार्य श्यामलाल चंद्रा एवं संस्था प्रमुख चिंतामणि कौशिक ने भगवान श्रीकृष्ण की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलित कर पूजा-अर्चना के साथ किया।

इस अवसर पर प्राथमिक विभाग के भैया-बहनों ने “मैया यशोदा, ये तेरा कन्हैया” गीत पर श्रीकृष्ण के बाल स्वरूप पर आधारित मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया। मिडिल विभाग के विद्यार्थियों के लिए अंधा मटका फोड़ो प्रतियोगिता आयोजित की गई। वहीं हाई स्कूल के भैया-बहनों की टीम ने पिरामिड बनाकर दही-हांडी फोड़ प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने अनुशासन, टीम भावना और आपसी सहयोग का संदेश दिया।

विद्यालय के प्राचार्य एवं संस्था प्रमुख चिंतामणि कौशिक ने सभी भैया-बहनों को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं देते हुए भगवान श्रीकृष्ण के जीवन से सत्य, कर्म और प्रेम की प्रेरणा लेने का संदेश दिया।

प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में संगीता वर्मा, सुधा चौबे, भूमोती जंघेला, हेमलता शर्मा, खगेश्वरी चंद्रा, काकोली चौधरी, संगीता दुबे, तनु मुखर्जी, सुष्मिता दीदी, हेमेंद्र साहू, बसंत यादव, अशोक दुबे, उमाशंकर जायसवाल, अनूप सावलकर, कुमार तिवारी, सुरेश सोनी, नरेंद्र पटेल, संतोष कैवर्त, कामता चंद्रा एवं सुधीर सिन्हा शामिल रहे।

प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त करने वाले भैया-बहनों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया गया। साथ ही प्रतियोगिता में उत्साहपूर्वक भाग लेने वाले सभी सुसज्जित भैया-बहनों को सांत्वना पुरस्कार प्रदान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के वरिष्ठ आचार्य दीपचंद जंघेला ने किया। पूरे आयोजन में विद्यालय के आचार्य-आचार्याओं, विद्यार्थियों एवं उपस्थित अभिभावकों में उत्साह और उल्लास का माहौल रहा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments