


बांकी मोंगरा। मोंगरा बस्ती स्थित स्वामी आत्मानंद शासकीय विद्यालय परिसर में आज सुबह करीब 4:30 बजे एक बड़ा पेड़ अचानक गिर गया। पेड़ की चपेट में किनारे खड़ा एक हाईवा वाहन भी आ गया।
घटना के समय स्कूल में किसी के मौजूद नहीं होने के कारण बड़ी जनहानि टल गई। पेड़ गिरने से आसपास के क्षेत्र में कुछ समय के लिए अफरा-तफरी की स्थिति निर्मित हो गई।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और पेड़ को हटाने की कार्रवाई शुरू की गई। घटना में हाईवा वाहन को नुकसान पहुंचने की जानकारी सामने आई है।
स्थानीय लोगों ने स्कूल परिसर में मौजूद पुराने एवं जर्जर पेड़ों का निरीक्षण कराकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना से किसी प्रकार की जनहानि न हो।
CG NEWS HUB | बांकी मोंगरा

