Saturday, October 31, 2026
HomeLocalबांकीमोंगरा नगर पालिका की CMO ज्योत्सना टोप्पो का तबादला, प्रहलाद पांडेय संभालेंगे...

बांकीमोंगरा नगर पालिका की CMO ज्योत्सना टोप्पो का तबादला, प्रहलाद पांडेय संभालेंगे कार्यभार

बांकीमोंगरा। नगर पालिक परिषद बांकीमोंगरा में प्रशासनिक फेरबदल हुआ है। नगर पालिका की मुख्य नगर पालिका अधिकारी (CMO) ज्योत्सना टोप्पो का तबादला कर दिया गया है। उनके स्थान पर प्रहलाद पांडेय नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा का कार्यभार संभालेंगे।

ज्योत्सना टोप्पो के तबादले की खबर के बाद नगर पालिका के प्रशासनिक कामकाज में नए अधिकारी की जिम्मेदारी को लेकर चर्चा शुरू हो गई है। प्रहलाद पांडेय के कार्यभार संभालने के साथ ही नगर पालिका क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों, नागरिक सुविधाओं, साफ-सफाई, पेयजल व्यवस्था और अन्य लंबित कार्यों को गति देने की अपेक्षा की जा रही है।

अब नगर पालिका प्रशासन की कमान प्रहलाद पांडेय के हाथों में होगी। उनके सामने नगर क्षेत्र की समस्याओं के निराकरण और विकास कार्यों को समयबद्ध तरीके से पूरा कराने की जिम्मेदारी रहेगी।

CG News Hub | हमर छत्तीसगढ़ हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments