Tuesday, July 28, 2026
HomeCrimeब्रेकिंग न्यूज********  15 वर्षीय बेटी की संदिग्ध मौत से टूटा परिवार, मां...

ब्रेकिंग न्यूज********  15 वर्षीय बेटी की संदिग्ध मौत से टूटा परिवार, मां ने एसपी से लगाई निष्पक्ष जांच की गुहार”

बांकी मोंगरा रोहिना
कोरबा। जिले के बांकीमोंगरा रोहिना बस्ती क्षेत्र की रहने वाली एक मां ने अपनी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी की संदिग्ध मौत को लेकर पुलिस अधीक्षक को आवेदन सौंपते हुए मामले की उच्च स्तरीय एवं निष्पक्ष जांच की मांग की है। पीड़ित मां का आरोप है कि उसकी बेटी की मौत को आत्महत्या का रूप देने का प्रयास किया गया, जबकि उसे हत्या और दुष्कर्म की आशंका है।
आवेदन के अनुसार, 11 जून 2026 की शाम आरोपी युवक कथित रूप से उनके घर पहुंचा और नाबालिग बेटी के साथ मारपीट की। परिजनों के हस्तक्षेप के बाद वह वहां से चला गया। कुछ समय बाद जब परिवार लौटा तो किशोरी गंभीर अवस्था में मिली। मां का कहना है कि उन्हें संदेह है कि पहले बेटी के साथ मारपीट की गई और बाद में फांसी पर लटकाकर घटना को आत्महत्या जैसा दिखाने की कोशिश की गई।
पीड़िता की मां ने यह भी आरोप लगाया है कि घटना के बाद से लगभग 18 दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस द्वारा जांच की प्रगति की कोई संतोषजनक जानकारी नहीं दी जा रही है। उनका कहना है कि थाना स्तर पर बार-बार पूछताछ करने के बावजूद स्पष्ट जवाब नहीं मिल रहा, जिससे परिवार में जांच की निष्पक्षता को लेकर संदेह गहराता जा रहा है।
आवेदन में यह भी उल्लेख किया गया है कि परिवार के पास कुछ कॉल रिकॉर्ड उपलब्ध हैं, जिनके आधार पर उन्हें दुष्कर्म की आशंका है। साथ ही आरोप लगाया गया है कि नामजद आरोपियों द्वारा परिवार पर समझौते का दबाव बनाया जा रहा है और धमकियां भी दी जा रही हैं।
पीड़ित मां ने पुलिस अधीक्षक से मामले की उच्च स्तरीय, निष्पक्ष एवं पारदर्शी जांच कराने, सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच करने तथा दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित करने की मांग की है।


नोट: यह समाचार पीड़ित पक्ष द्वारा पुलिस अधीक्षक को दिए गए आवेदन पर आधारित है। आवेदन में लगाए गए आरोपों की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस जांच और आधिकारिक निष्कर्ष आना अभी शेष है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments