Tuesday, July 28, 2026
HomeLocalवर्षों का इंतजार खत्म: बांकी मोंगरा को मिलेगा अपना प्रेस क्लब और...

वर्षों का इंतजार खत्म: बांकी मोंगरा को मिलेगा अपना प्रेस क्लब और सामुदायिक भवनबांकी मोंगरा, कोरबा।


वर्षों से लंबित बांकी मोंगरा प्रेस क्लब भवन की मांग अब पूरी होने की दिशा में बढ़ गई है। सोमवार को एसईसीएल केंद्रीय अस्पताल के सामने प्रस्तावित प्रेस क्लब एवं सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का विधिवत भूमि पूजन किया गया। कार्यक्रम में कटघोरा विधायक प्रेमचंद पटेल एवं नगर पालिका परिषद बांकी मोंगरा की अध्यक्ष सोनी झा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
स्थानीय पत्रकार लंबे समय से एक ऐसे प्रेस क्लब भवन की मांग कर रहे थे, जहां पत्रकार बैठकर जनहित के मुद्दों पर चर्चा कर सकें और पत्रकारिता से जुड़ी गतिविधियों का प्रभावी संचालन हो सके। नगर पालिका गठन के बाद इस मांग को फिर से प्रमुखता से उठाया गया, जिस पर नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा ने पहल करते हुए भवन निर्माण को स्वीकृति दिलाई।
करीब 10 लाख रुपये की लागत से बनने वाले इस भवन में प्रेस क्लब के साथ एक सामुदायिक भवन का भी निर्माण किया जाएगा। इससे पत्रकारों के अलावा क्षेत्र के नागरिकों को भी विभिन्न सामाजिक एवं सार्वजनिक कार्यक्रमों के लिए बेहतर सुविधा उपलब्ध होगी।
इस अवसर पर विधायक प्रेमचंद पटेल ने कहा कि प्रेस क्लब भवन बनने से स्थानीय पत्रकारों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा, जिससे वे जनसमस्याओं को और अधिक प्रभावी ढंग से प्रशासन एवं शासन तक पहुंचा सकेंगे। वहीं नगर पालिका अध्यक्ष सोनी झा ने कहा कि यह भवन पत्रकारों की लंबे समय से चली आ रही मांग को पूरा करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है और इससे नगर के सामाजिक एवं बौद्धिक गतिविधियों को भी नया मंच मिलेगा।
भूमि पूजन कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, पत्रकारों एवं स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति रही। उपस्थित लोगों ने इसे बांकी मोंगरा के विकास और पत्रकारिता को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments