Tuesday, July 28, 2026
HomeLocalनगर पालिक परिषद बांकीमोंगरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, चार सदस्यों  को एल्डरमैन...

नगर पालिक परिषद बांकीमोंगरा को मिला मजबूत प्रतिनिधित्व, चार सदस्यों  को एल्डरमैन की मिली जिम्मेदारी


कोरबा।  बांकी मोंगरा 02.07.26

सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को मजबूती देने के उद्देश्य से गठित कार्यकारिणी में नगर पालिका बांकीमोंगरा से चार सदस्यों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। इससे बांकीमोंगरा क्षेत्र में खुशी का माहौल है और इसे संगठन में क्षेत्र की सक्रिय भागीदारी का सम्मान माना जा रहा है।
जारी सूची के अनुसार  राखी अग्रवाल,  जितेन्द्र सिंह,  निराकार नाहक और देव यादव एल्डरमैन के सदस्य के रूप में शामिल किया गया है। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास जताया है कि चारों सदस्य अपने अनुभव, समर्पण और सक्रिय कार्यशैली से संगठन को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
स्थानीय कार्यकर्ताओं और समाजजनों ने चारों सदस्यों को बधाई देते हुए उम्मीद जताई कि उनके नेतृत्व और सहभागिता से बांकीमोंगरा की आवाज संगठन में और अधिक प्रभावी ढंग से उठेगी। वहीं नवमनोनीत सदस्यों ने संगठन के प्रति निष्ठा के साथ कार्य करते हुए समाजहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देने का संकल्प व्यक्त किया।
बांकीमोंगरा से एक साथ चार सदस्यों को प्रतिनिधित्व मिलना क्षेत्र के लिए गौरव का विषय माना जा रहा है। इससे स्थानीय स्तर पर संगठन की गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments