Tuesday, July 28, 2026
HomeLocalसरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान, बांकीमोंगरा में नवमी...

सरस्वती साइकिल योजना से छात्राओं को मिली नई उड़ान, बांकीमोंगरा में नवमी की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण


बांकीमोंगरा। छत्तीसगढ़ शासन की महत्वाकांक्षी सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना के अंतर्गत बुधवार को पीएम श्री स्वामी आत्मानंद हिंदी/अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय, बांकीमोंगरा में कक्षा नवमी की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं के चेहरों पर उत्साह और खुशी देखते ही बन रही थी।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा की अध्यक्ष

सोनी कुमारी झा थीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय प्रबंधन एवं विकास समिति (एसएमडीसी) के अध्यक्ष अजीत कैवर्त ने की। इस अवसर पर पार्षद लोकनाथ सिंह तंवर, विधायक प्रतिनिधि जनक राम यादव, हनुमान पाण्डेय एवं भाजपा मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। नगर के अनेक गणमान्य नागरिकों ने भी कार्यक्रम में भाग लिया।
अतिथियों ने छात्राओं को साइकिलें वितरित कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएँ दीं तथा शिक्षा के क्षेत्र में निरंतर आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
मुख्य अतिथि श्रीमती सोनी कुमारी झा ने कहा कि राज्य शासन की सरस्वती साइकिल प्रदाय योजना बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस योजना से छात्राओं को विद्यालय आने-जाने में सुविधा मिलेगी, उनकी नियमित उपस्थिति बढ़ेगी तथा शिक्षा के प्रति उनका आत्मविश्वास और उत्साह भी मजबूत होगा।
एसएमडीसी अध्यक्ष अजीत कैवर्त ने कहा कि शिक्षा ही जीवन की सबसे बड़ी शक्ति है। शासन की यह योजना छात्राओं के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण में मील का पत्थर साबित होगी। उन्होंने छात्राओं से अनुशासन, परिश्रम और लगन के साथ अध्ययन कर अपने परिवार, विद्यालय और समाज का नाम रोशन करने का आह्वान किया।
विद्यालय के प्राचार्य एस. डिंडोरे ने शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की सराहना करते हुए कहा कि विद्यालय विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के लिए निरंतर प्रयासरत है। उन्होंने सभी अतिथियों का स्वागत करते हुए कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग देने वाले शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों एवं विद्यालय परिवार के प्रति आभार व्यक्त किया।
साइकिल प्राप्त करने के बाद छात्राओं ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए शासन एवं विद्यालय परिवार का धन्यवाद दिया और नियमित अध्ययन कर उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का संकल्प लिया।
कार्यक्रम का सफल संचालन विद्यालय के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। आयोजन को सफल बनाने में हिंदी एवं अंग्रेजी माध्यम के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं, कर्मचारियों तथा विद्यालय स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments