Tuesday, July 28, 2026
HomeKorbaकोयला कर्मियों की आवाज़ को बुलंद करेगा एचएमएस, बांकीमोंगरा बैठक में संगठन...

कोयला कर्मियों की आवाज़ को बुलंद करेगा एचएमएस, बांकीमोंगरा बैठक में संगठन विस्तार पर बनी रणनीति


बांकीमोंगरा (कोरबा)। संवाददाता  प्रणय मिश्रा

हिंद मजदूर सभा (एचएमएस) यूनियन की कोरबा जिला स्तरीय बैठक रविवार को बांकीमोंगरा में आयोजित हुई। बैठक में कोरबा, कुसमुंडा, गेवरा और दीपका कोयला क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने भाग लेकर संगठन की मजबूती, श्रमिक हितों की सुरक्षा और भविष्य की रणनीति पर मंथन किया।
बैठक की अध्यक्षता एचएमएस के केंद्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष एवं कोरबा प्रभारी केदारनाथ अग्रवाल ने की। इस दौरान केंद्रीय सचिव एवं जेसीसी सदस्य गिरजा साहू, केंद्रीय प्रभारी विकास पाठक, कोरबा एरिया अध्यक्ष अजीत पाण्डेय, कोरबा एरिया महामंत्री सुरेन्द्र मिश्रा, बांकीमोंगरा अध्यक्ष भोला पटेल सहित कुसमुंडा, गेवरा और दीपका क्षेत्रों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
अपने संबोधन में केदारनाथ अग्रवाल ने कहा कि किसी भी संगठन की वास्तविक शक्ति उसके कार्यकर्ताओं की एकता और सक्रियता होती है। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से श्रमिकों के अधिकारों की रक्षा, उनकी समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार के लिए समर्पित भाव से कार्य करने का आह्वान किया।
बैठक में विभिन्न क्षेत्रों से आए प्रतिनिधियों ने अपने-अपने एरिया की समस्याओं, श्रमिकों से जुड़े मुद्दों तथा संगठनात्मक गतिविधियों की जानकारी साझा की। इसके साथ ही सदस्यता अभियान को गति देने, संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूत बनाने और कर्मचारियों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक के समापन पर सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने एचएमएस यूनियन को और अधिक सशक्त बनाने तथा कोयला कर्मचारियों के अधिकारों और हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर निरंतर संघर्ष करने का संकल्प लिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments