Tuesday, July 28, 2026
HomeLocalछत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा की नई कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों को मिली...

छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ कोरबा की नई कार्यकारिणी घोषित, पदाधिकारियों को मिली नई जिम्मेदारियां


कोरबा। छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ की कोरबा जिला इकाई की नई कार्यकारिणी की आधिकारिक घोषणा कर दी गई है। प्रदेश अध्यक्ष अरविंद अवस्थी, प्रदेश महासचिव विश्व दीपक राय तथा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी कीर्तन मनोज मिश्रा की अनुशंसा पर जिला अध्यक्ष शशिकांत डिक्सेना एवं जिला महासचिव ओम गवेल ने नई कार्यकारिणी की घोषणा की।
नई कार्यकारिणी में जिला संरक्षक के रूप में कृष्ण गोपाल मित्तल, साजी थॉमस, हितेश अग्रवाल, धीरज दुबे, विनोद साहू, अरविंद पांडे, देवेंद्र श्रीवास एवं नीलेंद्र राठौर को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
जिला उपाध्यक्ष पद पर अभिषेक अदिल, अजय राय, निशान झा, रितेश जायसवाल, राजू खत्री, महेश कुर्रे एवं अनूप पासवान को नियुक्त किया गया है।
इसी प्रकार जिला सचिव के रूप में शारदा पाल एवं सतपाल सिंह, जिला कोषाध्यक्ष के रूप में ओम कुर्रे, जिला सहसचिव के रूप में प्रकाश तिवारी एवं रामचरण साहू, जिला प्रवक्ता के रूप में आलोक पांडे तथा सोशल मीडिया प्रभारी के रूप में मनहरण साहू को दायित्व सौंपा गया है।
जिला कार्यकारिणी में विकास सोनी, जगदीश अग्रवाल, बिरजू बाला, रामकुमार यादव, विमल ठाकुर, शब्बीर अंसारी, चंद्र प्रकाश जायसवाल, शाह आलम, इमरान खान, मणी पाल निमजा एवं अशोक अग्रवाल को शामिल किया गया है।
नई कार्यकारिणी की घोषणा के बाद सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ परिवार की ओर से हार्दिक बधाई एवं सफल, सक्रिय तथा जनहितकारी कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं। संगठन के पदाधिकारियों ने विश्वास व्यक्त किया कि नई टीम पत्रकारों के हितों की रक्षा, संगठन की मजबूती तथा पत्रकारिता के मूल्यों को आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments