
कटघोरा। विद्यार्थियों को सही करियर दिशा, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा भविष्य की संभावनाओं से परिचित कराने के उद्देश्य से RiSE Career Counselling & Education Guidance Academy द्वारा 26 जुलाई 2026 (रविवार) को “Career UDAN 2026 – RiSE Career & Education Summit” का आयोजन किया जाएगा।
आयोजकों के अनुसार इस विशेष कार्यक्रम में कटघोरा, पाली एवं पोड़ी-उपरोड़ा क्षेत्र के विद्यार्थी, अभिभावक, प्राचार्य, शिक्षक, शिक्षा विशेषज्ञ, विश्वविद्यालय प्रतिनिधि, उद्योग जगत के प्रतिनिधि, पत्रकार तथा सोशल मीडिया क्रिएटर्स भाग लेंगे।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन, उच्च शिक्षा एवं छात्रवृत्ति संबंधी जानकारी, भविष्य के रोजगारोन्मुखी कौशल (Future Skills) तथा वन-टू-वन करियर काउंसलिंग (One-to-One Career Guidance) की सुविधा उपलब्ध कराई जाएगी।
इसके साथ ही शिक्षा एवं समाज के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को विभिन्न श्रेणियों में Education Excellence Recognition से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए नामांकन आमंत्रित किए गए हैं।
RiSE Career Counselling & Education Guidance Academy के Founder एवं Summit Director सुनील विश्वकर्मा ने बताया कि Career UDAN 2026 का उद्देश्य केवल एक कार्यक्रम आयोजित करना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों को सही समय पर उचित करियर मार्गदर्शन उपलब्ध कराना तथा शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों का सम्मान करना है।
इच्छुक विद्यार्थी, शिक्षक एवं प्रतिभागी नामांकन एवं पंजीयन के लिए आयोजकों से संपर्क कर सकते हैं या व्हाट्सएप के माध्यम से भी आवेदन कर सकते हैं। नामांकन की अंतिम तिथि 24 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है।
संपर्क: 8817856591

