Tuesday, July 28, 2026
HomeLocalभाजपा बांकीमोंगरा मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार...

भाजपा बांकीमोंगरा मंडल की कार्यसमिति बैठक संपन्न, बूथ सशक्तिकरण और संगठन विस्तार पर जोर

बांकीमोंगरा। भारतीय जनता पार्टी बांकीमोंगरा मंडल की कार्यसमिति बैठक रविवार, 19 जुलाई 2026 को शांतिनगर सामुदायिक भवन में उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित की गई। बैठक में संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने, बूथ स्तर तक पार्टी की सक्रियता बढ़ाने तथा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी के मार्गदर्शन, मंडल प्रभारी अजय दुबे के निर्देशन  में  और  नगर पालिका अध्यक्ष सोनी विकास झा, मंडल अध्यक्ष  उदय शर्मा। की गरिमामयी उपस्थिति में संपन्न हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष उदय शर्मा ने की।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि भाजपा की सबसे बड़ी शक्ति उसका समर्पित कार्यकर्ता और मजबूत संगठनात्मक ढांचा है। बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय एवं सशक्त बनाकर ही केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जा सकता है। कार्यकर्ताओं से संगठन के प्रत्येक कार्यक्रम में सक्रिय सहभागिता निभाने तथा समाज के सभी वर्गों के बीच निरंतर जनसंपर्क बनाए रखने का आह्वान किया गया।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, बूथ सशक्तिकरण, आगामी कार्यक्रमों की तैयारी, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियां तथा पार्टी की रीति-नीति को जन-जन तक पहुंचाने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई। वरिष्ठ नेताओं ने संगठन के प्रति समर्पण, अनुशासन और सक्रियता के साथ कार्य करने का संदेश देते हुए कहा कि भाजपा का संगठनात्मक मॉडल ही उसे अन्य राजनीतिक दलों से अलग पहचान दिलाता है और प्रत्येक कार्यकर्ता राष्ट्रहित एवं जनसेवा के संकल्प के साथ कार्य कर रहा है।

इस अवसर पर वरिष्ठ नेता अजीत कैवर्त, हनुमान प्रसाद पांडे, संजय पांडे, राजकुमार शर्मा, प्रदीप अग्रवाल, लक्ष्मी देवांगन, अश्वनी साहू, विकेश झा, अनीता राजपूत, मुकेश अग्रवाल, वीरेन्द्र श्रीवास, शालिकराम दुबे, आनंदी कुमारी, प्रणय मिश्रा सहित मंडल के पदाधिकारी, पार्षदगण, एल्डरमैन, बूथ अध्यक्ष, युवा मोर्चा एवं महिला मोर्चा के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक का सफल संचालन मंडल महामंत्री विकेश झा ने किया, जबकि अनीता राजपूत ने आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का समापन संगठन को और अधिक सशक्त, सक्रिय एवं जनहितकारी बनाने के सामूहिक संकल्प के साथ हुआ। बैठक ने कार्यकर्ताओं में नए उत्साह और ऊर्जा का संचार करते हुए आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिए स्पष्ट दिशा निर्धारित की।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments