Wednesday, September 16, 2026
HomeKorbaदिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर: प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड और सहायक उपकरण...

दिव्यांगजनों के लिए विशेष शिविर: प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड और सहायक उपकरण की मिलेगी सुविधा

कोरबा | 15 सितंबर 2026

CG News Hub | कोरबा। जिले के दिव्यांगजनों को सहायक उपकरण उपलब्ध कराने के साथ दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड बनाने के लिए जनपद पंचायतवार विशेष मूल्यांकन एवं परीक्षण शिविर आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत के निर्देश पर 17 से 25 सितंबर तक जिले की पांचों जनपद पंचायतों में ये शिविर लगाए जाएंगे।

इन शिविरों में दिव्यांगजनों का स्वास्थ्य परीक्षण, दिव्यांगता प्रमाण पत्र एवं यूडीआईडी कार्ड के लिए पंजीयन तथा पात्रतानुसार आवश्यक सहायक उपकरण उपलब्ध कराने की प्रक्रिया एक ही स्थान पर की जाएगी।

इन तारीखों में लगेंगे शिविर

  • करतला जनपद पंचायत – 17 सितंबर 2026
  • पाली जनपद पंचायत – 21 सितंबर 2026
  • कटघोरा जनपद पंचायत – 23 सितंबर 2026
  • पोड़ी-उपरोड़ा जनपद पंचायत – 24 सितंबर 2026
  • कोरबा जनपद पंचायत – 25 सितंबर 2026

शिविर संबंधित जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी द्वारा चयनित स्थान पर आयोजित किए जाएंगे।

दिव्यांगजनों को लाने-ले जाने की भी व्यवस्था

शिविरों में दिव्यांगजनों की उपस्थिति सुनिश्चित करने के लिए संबंधित जनपद पंचायतों को आवश्यक जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनमें दिव्यांगजनों को शिविर स्थल तक लाने-ले जाने की व्यवस्था, पंजीयन, प्रचार-प्रसार तथा सहायक उपकरण के लिए पात्र दिव्यांगजनों को शिविर में उपस्थित कराने की व्यवस्था शामिल है। नगरीय निकायों के अधिकारियों को भी अपने क्षेत्र के दिव्यांगजनों की शिविर में उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।

स्वास्थ्य विभाग और समाज कल्याण विभाग की रहेगी भूमिका

स्वास्थ्य विभाग द्वारा शिविर स्थल पर चिकित्सकीय दल एवं विशेषज्ञों की ड्यूटी लगाई जाएगी। चलित चिकित्सा इकाई के माध्यम से आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं भी उपलब्ध कराई जाएंगी। समाज कल्याण विभाग द्वारा आवश्यक प्रपत्रों और सहायक उपकरणों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। समग्र शिक्षा विभाग द्वारा पंजीयन एवं समन्वय तथा जनसंपर्क विभाग द्वारा शिविरों का व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा।

ये दस्तावेज साथ लाना जरूरी

शिविर में आने वाले दिव्यांगजनों को अपने साथ:

  • दो रंगीन पासपोर्ट साइज फोटो
  • आधार कार्ड की छायाप्रति
  • पेन कार्ड की छायाप्रति
  • दिव्यांगता प्रमाण पत्र की छायाप्रति

लाना होगा।

प्रशासन ने दिव्यांगजनों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथि को संबंधित शिविर में उपस्थित होकर दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड एवं शासन की पात्रतानुसार उपलब्ध सहायक उपकरणों का लाभ उठाएं।

CG News Hub — हमर छत्तीसगढ़, हमर खबर

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments