Tuesday, July 28, 2026
HomeLocalकटाईनार मेन रोड की जर्जर पुलिया पर पार्षद ने जताई चिंता, साइड...

कटाईनार मेन रोड की जर्जर पुलिया पर पार्षद ने जताई चिंता, साइड वॉल व सड़क मरम्मत के लिए SECL प्रबंधन को लिखा पत्र

बांकीमोंगरा, 4 जुलाई। नगर पालिका परिषद बांकीमोंगरा के वार्ड क्रमांक-13 के पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने कटाईनार मेन रोड स्थित संजय पान ठेला के पास बनी पुलिया की जर्जर स्थिति को लेकर एसईसीएल प्रबंधन का ध्यान आकर्षित किया है। उन्होंने एसआरके-बलगी उपक्षेत्र के सब एरिया मैनेजर को पत्र सौंपकर पुलिया की साइड वॉल निर्माण एवं सड़क की शीघ्र मरम्मत कराने की मांग की है।

पार्षद द्वारा दिए गए पत्र में उल्लेख किया गया है कि उक्त पुलिया के दोनों ओर साइड वॉल नहीं होने से सड़क किनारे की मिट्टी लगातार धंस रही है। साथ ही सड़क भी क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे क्षेत्र में दुर्घटनाओं की आशंका लगातार बनी हुई है। उन्होंने बताया कि पूर्व में भी इस संबंध में 25 जुलाई 2025 एवं 21 जनवरी 2026 को पत्राचार किया गया था तथा एसईसीएल प्रबंधन के साथ हुई बैठक में भी यह मुद्दा उठाया गया था, लेकिन अब तक आवश्यक कार्य नहीं कराया गया है।

पत्र में चेतावनी देते हुए कहा गया है कि यदि समय रहते पुलिया की मरम्मत एवं सुरक्षा कार्य नहीं कराया गया और भविष्य में कोई दुर्घटना होती है, तो इसकी जिम्मेदारी एसईसीएल प्रबंधन की होगी।

पार्षद अश्वनी कुमार मिश्रा ने जनहित एवं आवागमन की सुरक्षा को देखते हुए पुलिया की साइड वॉल का निर्माण तथा सड़क की मरम्मत का कार्य तत्काल शुरू कराने की मांग की है, ताकि क्षेत्रवासियों को सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिल सके।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments