Friday, September 11, 2026
HomeLocalढेलवाडीह में SECL के जर्जर आवास की छत का हिस्सा भरभराकर गिरा,...

ढेलवाडीह में SECL के जर्जर आवास की छत का हिस्सा भरभराकर गिरा, बाल-बाल बचा परिवार

ढेलवाडीह। एसईसीएल ढेलवाडीह आवासीय परिसर में बुधवार को एक बड़ा हादसा टल गया। आवासीय परिसर ए-42/412 के जर्जर भवन की छत का एक हिस्सा अचानक भरभराकर नीचे गिर गया। घटना के समय घर के नीचे बैठे परिवार के तीन-चार सदस्य मौजूद थे, जो बाल-बाल बच गए। हालांकि, इस दौरान एक व्यक्ति को मामूली चोट आने की जानकारी सामने आई है।

बताया जा रहा है कि छत का हिस्सा अचानक टूटकर नीचे गिरने से तेज आवाज हुई, जिससे परिवार के लोग भयभीत हो गए और आनन-फानन में घर से बाहर निकल आए। घटना के बाद परिवार में दहशत का माहौल है।

परिजनों का आरोप है कि आवासीय भवन की जर्जर स्थिति और रखरखाव को लेकर संबंधित विभाग को कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन इसके बावजूद भवन के रखरखाव और मरम्मत को लेकर जिम्मेदार अधिकारियों द्वारा अपेक्षित कार्रवाई नहीं की गई।

जर्जर आवास में रहने वाला परिवार अब किसी बड़ी दुर्घटना की आशंका को लेकर चिंतित है। परिवार ने मांग की है कि भवन की तत्काल जांच कर आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि भविष्य में किसी बड़े हादसे को रोका जा सके।

स्थानीय लोगों का कहना है कि एसईसीएल के पुराने आवासीय परिसरों में कई भवन जर्जर स्थिति में हैं। ऐसे भवनों की समय-समय पर जांच और आवश्यक मरम्मत नहीं होने पर कभी भी गंभीर दुर्घटना हो सकती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img

Most Popular

Recent Comments